शिक्षा व नवाचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि पर जतायी खुशी
Updated at : 15 Sep 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन

शिक्षा व नवाचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि पर जतायी खुशी
विज्ञापन
गम्हरिया.
प्रखंड क्षेत्र के पीबीएल टीम ने इंस्पायर अवार्ड में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा यह उपलब्धि गम्हरिया प्रखंड की तकनीकी टीम, प्रधानाध्यापक और छात्रों की मेहनत का नतीजा है. उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भी हमारे शिक्षक व छात्र इसी तरह जिले व राज्य का नाम रोशन करें. वहीं तकनीकी टीम लीडर मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि यह सफलता तकनीकी टीम के सामूहिक प्रयास का नतीजा है. वहीं दीपिका ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत व टीमवर्क की जीत है. प्रिया कुमारी ने कहा कि यह सभी लोगों के परिश्रम का ही फल है. शिक्षा के क्षेत्र में गम्हरिया इसी तरह अग्रसर रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




