चोरों ने शिक्षक के घर में 25 लाख रुपये का सामान व नकदी चुराया

Updated:
विज्ञापन
चोरों ने शिक्षक के घर में 25 लाख रुपये का सामान व नकदी चुराया

चोरों ने शिक्षक के घर में 25 लाख रुपये का सामान व नकदी चुराया

विज्ञापन

गम्हरिया. केंद्रीय विद्यालय दिल्ली के शिक्षक अवधेश चौधरी के घर थाना क्षेत्र के बभनी में गुरुवार की देर रात्रि चोर ने चोरी कर ली. परिवार के सदस्याें ने बताया कि घटना में लगभग 25 लाख रुपये का सामान समेत नकद चुरा लिया. जानकारी के अनुसार गृह स्वामी श्याम सुंदर चौधरी वार्ड संख्या नौ निवासी के घर में चोरों ने चोरी की. स्थानीय लोगों व उनके छोटे भाई कृष्ण बल्लभ चौधरी ने चोरी के बारे में बताया. बताया कि श्याम सुंदर चौधरी बीमार है. इलाज के लिए दिल्ली गया है. घर खाली था. इसी का फायदा चोरों ने उठा लिया. ग्रामीणों ने चोरी की सूचना गृह स्वामी सहित उनके संबंधी व गम्हरिया पुलिस को दी. सूचना मिलने के पांच घंटा बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के समक्ष परिवार के सदस्यों ने बताया लगभग 25 लाख रुपये का सामान व नकदी चुरा लिया है. एसआइ कन्हैया कुमार, मनजीत सिंह व सुनील कुमार ने मामले की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन