स्वास्थ्य मंत्री दिया आश्वासन पुनः चालू होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया

स्वास्थ्य मंत्री दिया आश्वासन पुनः चालू होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया
गम्हरिया. गम्हरिया में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का मधेपुरा जाने के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्वागत किया. भाजपा के मंडल अध्यक्ष सह अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष राहुल भगत सहित कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से कहा कि प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य केंद्र बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्वास्थ्य केंद्र को पुनः चालू करने को लेकर कहा. ग्रामीणों ने बताया कि करीब 40 सालों पूर्व से चल रहे स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदल दिया गया. जिन्हें बगल के दूसरे पंचायत में शिफ्ट कर दिया गया. इसके बाद गम्हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बंद कर दिया, जिससे प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के पंचायत को लोगों को परेशानी सामना करना पड़ता है. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया गया कि पुराने बिल्डिंग में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू किया जाय, जिससे लोगों को इलाज में सुविधा होगी. यहां कोई भी घटना दुर्घटना होने पर लगभग 12 से 14 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. अगर स्वास्थ्य केंद्र पुनः चालू हो जाए तो लोगों को दूर जाना नहीं पड़ेगा. इस बात पर स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि गम्हरिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू किया जायेगा. मौके पर वीरेंद्र चौधरी, पप्पू झा, किशोर गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुरेश यादव, राजीव भगत, मन्ना गुप्ता, घनश्याम यादव, महेश कुमार, पप्पू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




