भीम समग्र विकास शिविर के तहत भूमिहीनों को मिली जमीन, 13 लाभार्थियों को बांटा गया पर्चा

Updated:
विज्ञापन
भीम समग्र विकास शिविर के तहत भूमिहीनों को मिली जमीन, 13 लाभार्थियों को बांटा गया पर्चा

पंचायत स्तर पर ऐसे शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें राहत दी जा रही है.

विज्ञापन

मुरलीगंज,मधेपुरा. प्रखंड अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत वार्ड संख्या एक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के किनारे स्थित भूमि पर “भीम समग्र विकास शिविर ” के तहत भूमिहीन परिवारों के बीच तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा वितरण किया. यह कार्यक्रम पंचायत सरकार भवन, पड़वा नवटोल में आयोजित किया. इस योजना के अंतर्गत कुल 13 भूमिहीन महिलाओं को भूमि आवंटन किया गया. लाभार्थियों में सुकुमारी देवी, सरिता देवी, रेखा देवी, रानी कुमारी, उषा देवी, माधुरी कुमारी, मनीषा देवी, झलक देवी, शनिचरी देवी, अंजना कुमारी, सीता देवी, रूबी कुमारी और गीता देवी शामिल हैं. भूमि आवंटन का उद्देश्य भूमिहीनों को आवासीय सुविधा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. इस अवसर पर अंचलाधिकारी मुरलीगंज किसलय कुमार, प्रखंड प्रमुख मदन प्रसाद यादव, पीएएस अमरेंद्र कुमार, उप मुखिया तेज नारायण यादव, शिविर प्रभारी प्रिंस सौरभ, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंटू एवं वार्ड सदस्य शिव शंकर यादव उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद को छत और जमीन मिले. पंचायत स्तर पर ऐसे शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें राहत दी जा रही है. मुखिया मदन प्रसाद यादव ने भी कहा कि यह पहल सामाजिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग बनाए रखने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन