नाला निर्माण में मची लूट पर पूर्व शिक्षा मंत्री ने जताया रोष

Updated:
विज्ञापन
नाला निर्माण में मची लूट पर पूर्व शिक्षा मंत्री ने जताया रोष

नाला निर्माण में मची लूट पर पूर्व शिक्षा मंत्री ने जताया रोष

विज्ञापन

मधेपुरा. मधेपुरा नगर परिषद में हो रहे नाला निर्माण में मची लूट पर बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री सह सदर राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर ने रोष जताया. अतिथि शाला में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महज 17 महीने में महागठबंधन की सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के सहयोग से मधेपुरा को जलजमाव से मुक्त करने के लिए स्ट्रोम ड्रेनेज सिस्टम के लिए लगभग 72 करोड़ रुपया ���्वीकृत की गयी थी, इसका निर्माण बुकडो द्वारा कराया जा रहा है. इसमें डीपीआर का पूरी तरह से उल्लंघन कर कार्यकारी एजेंसी घटिया निर्माण कर रही है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा के विकास के प्रति इंडिया गठबंधन पूरी तरह से समर्पित है. यहां विकास की राशि का बंदर बाट हो, इसे बर्दाश्त नहीं की सकती है. विधायक ने तमाम सामाजिक संगठन ,व्यवसायिक संगठन, अधिवक्ता संघ, छात्र युवा संगठन से अपील की है कि मधेपुरा को बचाने के लिए एकजुट होकर आंदोलन करें. इस बाबत महागठबंधन का एक प्रतिनिधि मंडल जिला पदाधिकारी से मिलकर मधेपुरा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग करेंगे. मांगे पूरी नहीं हुई तो मधेपुरा के सम्मान के लिए निर्णायक संघर्ष करेंगे. भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है चारों ओर लूट हीं लूट मची है. मधेपुरा में घटिया नाली का निर्माण पर रोक लगायी जाए अन्यथा इंडिया गठबंधन व्यापक संघर्ष के लिए बाध्य होगा. प्रेस वार्ता में नगर परिषद उपाध्यक्ष पति रामकृष्ण यादव, वरीय राजद नेता आलोक कुमार मुन्ना, वरीय राजद नेता पंकज यादव, जिला प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता संजीव कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन