ePaper

फुटबॉल के खिलाड़ियों को संयम व अनुशासन के साथ खेलने की है जरूरत : कुलसचिव

Updated at : 05 Sep 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल के खिलाड़ियों को संयम व अनुशासन के साथ खेलने की है जरूरत : कुलसचिव

फुटबॉल के खिलाड़ियों को संयम व अनुशासन के साथ खेलने की है जरूरत : कुलसचिव

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में गुरुवार को अंतर महाविद्यालय फुटबॉल महिला व पुरुष प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएनएमयू के कुलसचिव डॉ बिपिन कुमार राय, क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद् के निदेशक डॉ मो अबुल फजल, प्रो ललन प्रसाद अद्री व महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने किया. इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय व ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा का ध्वज भी फहराया गया. पहला मैच लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज व भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय साहुगढ़ मधेपुरा के बीच खेला गया. मालूम हो कि लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज व नारायणा मेडिकल कॉलेज की टीम पहली बार अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है. इस प्रतियोगिता में कुल आठ महाविद्यालयों की टीम भाग ले रही है. कुलसचिव डॉ बिपिन कुमार राय ने एथेंस व ओलंपिक का उदाहरण देते हुए खेल के महत्व को बताया. महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत कर कहा कि महाविद्यालय मधेपुरा खेल के आयोजन में सदैव आगे रहा है. क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ मो अबुल फजल ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे. क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त सचिव डॉ जैनेंद्र कुमार ने कहा कि नामांकन में स्पोर्ट्स कोटा व महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय में बेहतर खेल-कूद का माहौल बनेगा. चयनकर्ता के रूप में डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ रामनरेश पासवान व रामकृष्ण यादव भी मैदान में मौजूद रहे. रेफरी की भूमिका राजकुमार, नीतीश, ब्रजेश, दिलीप व सुशांत ने निभायी. मौके पर बर्सर डॉ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर, गणित विभाग के अध्यक्ष ले गुड्डू कुमार, डॉ कुमार सौरभ, डॉ स्वर्णमणि, डॉ मनोज यादव, मिथिलेश कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ विजया कुमारी, सिनेटर डॉ रंजन कुमार, पीटीआई नंदन कुमार भारती, पूर्व पीटीआई रामकृष्ण यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन