ePaper

पांच वारंटी व एक शराबी गिरफ्तार

Updated at : 13 Sep 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
पांच वारंटी व एक शराबी गिरफ्तार

पांच वारंटी व एक शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

मधेपुरा. थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही नशे की हालत में पकड़े गए एक युवक को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि बेहरारी वार्ड नंबर तीन निवासी कुर्की वारंटी राधे सरदार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं तीन इस्तेहार वारंटी लालपुर निवासी मो शबीर, अशोक मंडल व लक्ष्मीनिया टोला निवासी नीलम मंडल को भी पकड़ा गया. इसके अलावा लालपुर वार्ड तीन निवासी राम ऋषिदे, जो नॉन वेलेबल वारंटी था, को भी पुलिस ने दबोच लिया. सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. इसी क्रम में मधेपुरा निवासी सुमन कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. उसे भी विधिवत कार्रवाई के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप देखा जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन