महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लेकमैल करने पर प्राथमिकी दर्ज
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लेकमैल करने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
प्रतिनिधि
आलमनगर, मधेपुरा.
थाना क्षेत्र के ब्रह्मज्ञानी टोला बजराहा में एक 36 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो से ब्लेकमैल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. थाना में पीडिता ने आवेदन में बताया है कि मेरे पति का दोस्त संजीत मंडल पिता मोहन मंडल मेरे घर बराबर आता था. मेरा मोबाइल से वीडियो ले लिया एवं अश्लील वीडियो दिखाकर मुझसे बार-बार रुपया लेने लगा. दो लाख 75 हजार रुपया ले लिया. विरोध करने पर हथियार के साथ मेरे घर आकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं जान मारने की धमकी दिया. भय दिखाकर बार मेरे साथ संबंध बनाते रहा एवं इसका वीडियो बना लिया. उसके द्वारा इस वीडियो को कई मोबाइल पर शेयर कर दिया. इसके बाद पंचायत भी बैठाया. थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पीड़िता मेडिकल जांच हेतु भेजा गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










