वृद्ध हत्या मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
वृद्ध हत्या मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

वृद्ध हत्या मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत अमौना गांव के वार्ड नंबर 11 में पैसा के लेन-देन को लेकर 24 नवंबर को हुए विवाद में 60 वर्षीय वासो मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में मृतक के पुत्र श्रवण मंडल के आवेदन पर पड़ोसी राजकिशोर मंडल सहित छह लोगों के खिलाफ बुधवार को ग्वालपाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया है. घटना को लेकर एसडीओ अविनाश कुमार और ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. मामले की गंभीरता को देखते हुये सहरसा से आयी एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची एवं आवश्यक नमूने (सैंपल) इकट्ठा कर अपने साथ ले गयी. एसडीओ अविनाश कुमार ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की. मृतक वासो मंडल के परिजनों ने बताया कि वासो मंडल ने कुछ दिन पहले अपने पड़ोसी को कुछ रुपये दिये थे. वह लगातार अपने दिये गये रुपये की वापसी के लिए तकादा (मांग) किया करता था. इस बात को लेकर हुये विवाद में उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इस संबंध में मृतक के पुत्र श्रवण मंडल के आवेदन पर पड़ोसी राजकिशोर मंडल सहित छह लोगों के खिलाफ ग्वालपाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया है. ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन