ePaper

पशुचारा बनाने वाली मशीन से हाथ कट जाने पर पिता की मौत, पुत्र गंभीर

Updated at : 02 Sep 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
पशुचारा बनाने वाली मशीन से हाथ कट जाने पर पिता की मौत, पुत्र गंभीर

पशुचारा बनाने वाली मशीन से हाथ कट जाने पर पिता की मौत, पुत्र गंभीर

विज्ञापन

कुमारखंड . थाना क्षेत्र के बैसाढ़ पंचायत में पशुचारा बनाने के दौरान मशीन में हाथ कट जाने से पिता की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी. जबकि पुत्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार पंचायत के भित्ता टोला वार्ड संख्या पांच स्थित सिंपी इंटरप्राइजेज बैसाढ़ के संचालक नीतीश कुमार उर्फ छोटू सोमवार को कारखाने में पशुचारा बना रहा था. इस दौरान चारा मशीन में बोरी फंस गयी. बोरी फंसा देख मशीन बंद किये बिना ही बोरी निकालने का प्रयास किया. इस दौरान तेज रफ्तार गति में चल रहे मशीन के थ्रेसर नीतीश को अपनी ओर खींच लिया. इस दौरान उसका हाथ थ्रेसर में फंस गया. हाथ फंसते ही चिल्लाने लगा. शोर सुनकर पिता अरविंइ यादव आये. बेटे के हाथ को छुड़ाने का प्रयास किया. इस दौरान उनका हाथ भी फंस गया. मशीन में फंसे बाप बेटे का हाथ कट गया. परिजनों ने दोनों को अस्पताल ले गया. रास्ते में अरविंद यादव की मौत हो गयी. वहीं नीतीश कुमार उर्फ़ छोटू कुमार चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन