ePaper

मसूर नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

Updated at : 24 Oct 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
मसूर नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

मसूर नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन

चौसा. प्रखंड मुख्यालय के कृषि कार्यालय के पास गुरुवार को किसानों ने मशहूर बीज की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. किसानों ने बिना बीज लिये लौटना पड़ा. दरअसल भैया दूज के कारण छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद था. मोरसंडा पंचायत के अजगैवा निवासी पिंटू साह, सोनू कुमार, उर्मिला देवी ने बताया कि दो दिनों से कृषि कार्यालय का चक्कर लगा रहे, लेकिन उन लोगों को मसूर का बीज नहीं दिया गया. गुरुवार को जब कार्यालय आया तो ताला लटका हुआ है. वहीं सुलेखा देवी, कविता देवी, भवेश कुमार पिछले दिन पंजीयन पर ही मसूर का वितरण किया जा रहा था, लेकिन आज सभी किसानों से जमीन का रसीद की मांग कर रहे हैं, रसीद लाने के बाद भी उन लोगों को टाल मटोल करके भगा दिया जाता है. वहीं मुखिया प्रतिनिधि मदन कुमार मंडल ने बताया कि पंचायत में किसी प्रकार का बीज आने पर किसान सलाहकारों द्वारा जानकारी नहीं दी जाती है. इससे लोगों को उसका लाभ मिल सके. इस बाबत कृषि समन्वयक अंबुज कुमार ने बताया कि कई पंचायत के किसानों को मसूर का बीज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन