ePaper

समारोह आयोजित कर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को दी विदाई

Updated at : 16 May 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
समारोह आयोजित कर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को दी विदाई

समारोह आयोजित कर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को दी विदाई

विज्ञापन

मधेपुरा.

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग के द्वितीय सेमेस्टर जून 2025 के छात्र-छात्राओं द्वारा चतुर्थ सेमेस्टर जून 2025 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विभागाध्यक्ष डाॅ सुनिल कुमार ने इस अवसर पर सभी को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ प्रभुनाथ सिंह ने छात्र-छात्राओं को आगे के जीवन में भी अनुशासन व परिश्रम को सफलता प्राप्त करने का मार्ग बताते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. डाॅ मोनिका ने कहा की इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व, सहयोग व प्रबंधन क्षमता का विकास होता है. ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहने चाहिये. डाॅ योगेश पांडे ने छात्र-छात्राओं को स्नातकोत्तर के बाद के विभिन्न विकल्पों पर प्रकाश डालते हुए उचित कैरियर चुनने की सलाह दी. डाॅ सूरज कुमार ने समारोह के सफल आयोजन की बधाई देते हुए चतुर्थ सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं से विभाग से आगे भी जुड़े रहने की बात कही. इस क्रम में प्रिया ठाकुर व राखी कुमारी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया. स्टिवेंसन मैथ्यू ने सुंदर गायन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. रघु रंजन, प्रिया ठाकुर व रितिका ने भी गायन प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के आयोजन में प्राची, प्रिंस, तनु, चंदा, गुलशन, सादिया, रमन, अभिषेक आदि शामिल थे.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन