आग लगने से जला सारा सामान, खुले में पढ़ने को बच्चे मजबूर

आग लगने से जला सारा सामान, खुले में पढ़ने को बच्चे मजबूर
मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनपीएस टेढामोर विद्यालय में 26 जनवरी की रात करीब 10 बजे आग लग गयी, जिससे बांस-बल्ली से बने विद्यालय भवन के अंदर रखे सभी कागजात, फर्नीचर, पठन-पाठन सामग्री जल गयी. प्रधानाध्यापिका यासमीन प्रवीण ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. आवेदन में बताया कि आग से स्कूल का सारा सामान जल गया. प्रधानाध्यापिका ने कहा कि आग लगने के बाद विद्यालय में पठन-पाठन की पूरी व्यवस्था समाप्त हो चुकी है. विद्यालय में नामांकित बच्चे खुले में पढ़ने को मजबूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










