ठाकुर प्रसाद कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
ठाकुर प्रसाद कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ठाकुर प्रसाद कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन

मधेपुरा. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) बीएनएमयू के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर सोमवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव तथा एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण में अद्वितीय भूमिका निभायी. कार्यक्रम के आयोजन में बीसीए विभागाध्यक्ष केके भारती, असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार, असिम आनंद, राजदीप कुमार व अशोक मुखिया ने सहयोग किया. प्रतियोगिता में स्वाति कुमारी, मुस्कान राज, जूही कुमारी, विवेक कुमार, निकिता वर्धन, बाबू साहेब आदि ने भाग लिया. इनमें सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन