एमएड में पांच तक लें नामांकन

एमएड में पांच तक लें नामांकन
मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में एमएड में नामांकन के लिए पहली चयन सूची जारी कर दी गयी है. इसके आधार पर पांच जुलाई तक चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन लिया जायेगा. इस बाबत डीएसडब्ल्यू ने अधिसूचना जारी कर दी है. एमएड सत्र 2023-25 के लिए दो दिन पूर्व चयनसूची जारी की गयी थी. सीटीइ सहरसा व बीएनएमयू के शिक्षाशास्त्र विभाग में 50-50 सीटें निर्धारित है. दोनों जगह के प्राचार्य से अनुराेध किया गया है कि नामांकित छात्र-छात्राओं का कंफर्मेशन यूएमआइएस पोेर्टल पर छह जुलाई कराना सुनिश्चित किया जाय. कहा गया है कि सभी कागजातों की पूर्ण रूप से जांच के बाद ही नामांकन लें, ताकि नियम के विरूद्ध नामांकन नहीं हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










