बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा बीसीएसटी की प्रतिभा परीक्षा का केंद्र

Updated:
विज्ञापन
बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा बीसीएसटी की प्रतिभा परीक्षा का केंद्र

बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा बीसीएसटी की प्रतिभा परीक्षा का केंद्र

विज्ञापन

मधेपुरा.

बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी) तथा विज्ञान, प्राविधिक व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट (गणित)-2025 और सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट (विज्ञान)-2026 के लिए बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है. कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क होगी. ऑनलाइन आवेदन 18 से 27 नवंबर तक लिए जायेंगे तथा प्रवेश पत्र 28 नवंबर को जारी किया जायेगा. परीक्षा 29, 30 नवंबर और एक दिसंबर 2025 को चार पालियों में होगी. जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पटना में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को पांच हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर तीन हजार रुपये तथा तीसरे से 10वें स्थान तक के विद्यार्थियों को आठ सौ, सात सौ और छह सौ रुपये सहित मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा. बीसीएसटी परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा, जबकि बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा. इच्छुक छात्र बीसीएसटी व विज्ञान व तकनीकी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://bcst.org.in/) पर आवेदन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन