सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन
सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर खोड़ा गांव के पास प्रशासन ने लगभग दो एकड़ 29 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. मंगलवार को थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में अंचलाधिकारी हरिनाथ राम के नेतृत्व में जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. बताया जाता है कि इस संबंध में पहले लोगों को नोटिस दिया गया था. सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि अतिक्रमण किए गए लोगों को पूर्व में ही नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन लोगों ने एक माह का समय लिया था. जबकि दो माह बीत जाने के बावजूद खाली नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओरे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन