जिला डॉग स्क्वायड टीम ने की छापेमारी

जिला डॉग स्क्वायड टीम ने की छापेमारी
कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र परमानंदपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या दो में जिला डॉग स्क्वायड टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. इस दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान या शराब बनाने से संबंधित उपकरण बरामद नहीं हुआ. टीम के सदस्यों ने बताया कि डीएसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में जहां-जहां देसी शराब बनाने की सूचना मिल रही है, उन सभी स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में परमानंदपुर वार्ड संख्या दो को भी चिन्हित कर छापेमारी की गयी. पुलिस ने वार्ड संख्या दो के सिकंदर सरकार, सीता देवी, मुन्ना सरदार, शैलेंद्र सरदार, विनोद सरदार के घरों में तलाशी ली, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ. अभियान में श्रीनगर थाना के एसआइ नागेंद्र कुमार, एएसआइराकेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










