ePaper

महिलाओं ने सरकारी योजनाओं से जीवन में आये बदलाव पर की चर्चा

Updated at : 02 May 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने सरकारी योजनाओं से जीवन में आये बदलाव पर की चर्चा

महिलाओं ने सरकारी योजनाओं से जीवन में आये बदलाव पर की चर्चा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लश्करी पंचायत के पंचायत भवन परिसर बराटेनी में शुक्रवार को जीविका महिला ग्राम संगठन ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जीविका समूह की सदस्य और गांव की अन्य महिलाओं ने भाग लिया. महिला संवाद कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बालिका पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, महिला उद्यमी योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मेधावृति योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, पुलिस व विभिन्न सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत, खेल विश्वविद्यालय, अभियंत्रण व चिकित्सा महाविद्यालयों में नामांकन के लिए 33 प्रतिशत, प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति व पंचायती राज व नगर निकायों के चुनाव में सभी कोटि की महिलाओं को 50 प्रतिशत के आरक्षण के लाभ से अवगत कराया गया. आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं कार्यक्रम में महिलाओं ने बताया कि सरकारी योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार योजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी पहल से वे अब आत्मनिर्भर बन चुकी हैं. पहले घर तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं. वहीं कार्यक्रम में महिलाओं ने गांव के विकास पर भी चर्चा की. उन्होंने गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग रखी, ताकि यह सामूहिक त्योहार और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी हो सके. साथ ही सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. गांव की महिलाओं ने दी सुझाव संवाद कार्यक्रम के दौरान जीविका कार्यक्रम पदाधिकारी मनोरंजन कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार के महिला संवाद अभियान का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है. इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को बात रखने का मंच प्रदान करते हैं और समाज के विकास की दिशा तय करने में सहायक होते हैं. उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं खुलकर अपनी आकांक्षाओं को सामने रख रही हैं. उनकी अपेक्षाओं और आकांक्षाओं में जीविका भवन का निर्माण, बकरी शेड का निर्माण, शौचालय निर्माण, सामुदायिक शौचालय, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगों के लिए योजना, सड़क की समस्या, गांव में बिजली की समस्या, पानी लगने की समस्या, गांव स्तर पर खेल के मैदान समेत अन्य विषयों पर सुझाव रखा गया. परिवार का अनुभव किया साझा आगामी महिला संवाद कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली व समावेशी बनाने के लिए जीविका के बाहर के समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है. इस उद्देश्य से संवाद से एक दिन पूर्व ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा विशेषकर महिलाओं को आमंत्रण पत्र वितरित कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों यह उनके परिवारों के अनुभव साझा कराये जा रहे हैं जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हो रहे हैं. मौके पर जीविका कार्यक्रम पदाधिकारी मनोरंजन कुमार सिंह, सामुदायिक समन्वयक सविता कुमारी, नितिन कुमार, संकुल समन्वयक अभय कुमार, कल्याणी कुमारी, सीएलएफ फेसिलेटर दिलचंद कुमार, लेखापाल भानू कुमार यादव, विवेक कुमार, निक्कू कुमार, बेबी कुमारी, गुंजन कुमारी, रेणु कुमारी, पिंकी कुमारी, सोनी कुमारी, रिंकू कुमारी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन