ePaper

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में ऑनलाइन संवाद आज

Updated at : 10 Jun 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में ऑनलाइन संवाद आज

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में ऑनलाइन संवाद आज

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के तत्वावधान में बुधवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से एक ऑनलाइन संवाद का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के आयोजन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि इस संवाद का विषय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में नैतिकता और नैतिक दुविधाएं : चुनौतियां और समाधान है. इसके मुख्य वक्ता दर्शनशास्त्र विभाग, मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई की प्रो नमिता नीम्बालकर होंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता होंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्शनशास्त्र विभाग, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयु), श्रीनगर- गढ़वाल में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो इंदु पाण्डेय खंडूरी करेंगी. अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव करेंगे. डॉ शेखर ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित यह संवाद नि: शुल्क है और इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन