पुलिस उपाधीक्षक ने श्रीनगर थाने का किया निरीक्षण

पुलिस उपाधीक्षक ने श्रीनगर थाने का किया निरीक्षण
कुमारखंड. पुलिस उपाधीक्षक नुरुल हक ने गुरुवार को श्रीनगर थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने रजिस्टरों की जांच की. मौके पर थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया. पुलिस उपाधीक्षक ने थानाध्यक्ष राघवेन्द्र नारायण को अभिलेखों के रख रखाव एवं उसके इंट्री में सुधार के लिए दिशा निर्देश दिया. मौके पर वारंटी पंजी, कुर्की जब्ती पंजी, अपराध पंजी की जांच की. वहीं पेंडिंग वारंटी को छापेमारी कर गिरफ्तार करने निर्देश दिया. मौके पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण, एसआइ नागेंद्र कुमार, एसआइ प्रशांत कुमार, एसआइ राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










