स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 10 दिन बढ़ाने की मांग

Updated at : 26 May 2024 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 10 दिन बढ़ाने की मांग

एसएफआइ के बीएनएमयू प्रभारी सारंग तनय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाने के लिए कुलपति व कुलसचिव को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

मधेपुरा. वाम छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) के बीएनएमयू प्रभारी सारंग तनय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाने के लिए बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा एवं कुलसचिव प्रो डा मिहिर कुमार ठाकुर को पत्र लिखा है. कुलपति एवं कुलसचिव को लिखे पत्र में सारंग तनय ने कहा कि हाल ही में सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का परीक्षा परिणाम आया है, लेकिन बीएनएमयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 के नामांकन में आवेदन की तिथि 24 मई को ही समाप्त हो गयी है. इसके कारण सीबीएसई बोर्ड वाले हजारों छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन से वंचित हो गये हैं. इसलिए उन छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए यूएमआइएस पोर्टल को पुनः खुलवाया जाये. उन्होंने कहा कि बीएनएमयू में स्नातक नामांकन में 61376 सीट है. अंतिम तिथि समाप्त होने पर अभी तक मात्र 51963 ऑनलाइन आवेदन हुआ है. सारंग तनय ने कुलपति एवं कुलसचिव से अनुरोध किया कि विश्वविद्यालय एवं छात्र हित में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 दिन बढ़ायें. सारंग तनय ने कहा कि बीएनएमयू के सभी विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों व अंगीभूत महाविद्यालयों में शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था की जाये. सभी जगहों पर छात्राओं के लिए अलग वाशरूम बनवाया जाये. सुदूर ग्रामीण एवं दूर-दराज से आये छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर में मूलभूत सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षालय का अविलंब निर्माण करवाया जाये. इसके साथ ही अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में सभी तरह का शुल्क एक समान हो तथा महाविद्यालय के आर्थिक शोषण करने की मनमानी पर रोक लगे. उन्होंने कहा कि अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में नामांकन के समय छात्राओं के मनमानी शुल्क पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये. वाम छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) के बीएनएमयू प्रभारी सारंग तनय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाने के लिए बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा एवं कुलसचिव प्रो डा मिहिर कुमार ठाकुर को पत्र लिखा है. कुलपति एवं कुलसचिव को लिखे पत्र में सारंग तनय ने कहा कि हाल ही में सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का परीक्षा परिणाम आया है, लेकिन बीएनएमयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 के नामांकन में आवेदन की तिथि 24 मई को ही समाप्त हो गयी है. इसके कारण सीबीएसई बोर्ड वाले हजारों छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन से वंचित हो गये हैं. इसलिए उन छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए यूएमआइएस पोर्टल को पुनः खुलवाया जाये. उन्होंने कहा कि बीएनएमयू में स्नातक नामांकन में 61376 सीट है. अंतिम तिथि समाप्त होने पर अभी तक मात्र 51963 ऑनलाइन आवेदन हुआ है. सारंग तनय ने कुलपति एवं कुलसचिव से अनुरोध किया कि विश्वविद्यालय एवं छात्र हित में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 दिन बढ़ायें. सारंग तनय ने कहा कि बीएनएमयू के सभी विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों व अंगीभूत महाविद्यालयों में शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था की जाये. सभी जगहों पर छात्राओं के लिए अलग वाशरूम बनवाया जाये. सुदूर ग्रामीण एवं दूर-दराज से आये छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर में मूलभूत सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षालय का अविलंब निर्माण करवाया जाये. इसके साथ ही अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में सभी तरह का शुल्क एक समान हो तथा महाविद्यालय के आर्थिक शोषण करने की मनमानी पर रोक लगे. उन्होंने कहा कि अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में नामांकन के समय छात्राओं के मनमानी शुल्क पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन