MADHEPURA रोड एक्सीडेंड में आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, भाई जख्मी
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

गुरुवार के दोपहर बरेली सिंहेश्वर मुख्य मार्ग में अनियंत्रित स्कॉर्पियो सवार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर में आंगनबाड़ी सहायिका की मौके पर मौत होग गयी.
विज्ञापन
शंकरपुर (मधेपुरा) से निरंजन कुमार की रिपोर्ट MADHEPURA NEWS :
गुरुवार के दोपहर बरेली सिंहेश्वर मुख्य मार्ग में अनियंत्रित स्कॉर्पियो सवार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर. आंगनवाड़ी सहायिका की मौके पर मौत. मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल का उपचार जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है. जानकारी अनुसार, शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के जीरवा मधेली पंचायत के वार्ड न तीन निवासी अनमोल यादव के पत्नी प्रेमलता कुमारी अपने मायके शादी समारोह में शामिल होने के बाद गुरुवार को अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जिरवा गांव आ रहे थे. घर आने के क्रम में बिरेली बाजार से पश्चिम एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में जोरदार ठोकर मार दिया. महिला और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों के द्वारा उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर प्रेमलता कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं मृतक के भाई का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. फिलहाल शव मृतक के घर पर पड़ा हुआ है, पोस्टमार्टम नहीं हुआ है. आकस्मिक हुई इस घटना से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गया है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










