मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर मृत्यु भोज एक अभिशाप विषय पर हुआ विचार गोष्ठी

Updated at : 01 Aug 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर मृत्यु भोज एक अभिशाप विषय पर हुआ विचार गोष्ठी

मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती पर मृत्यु भोज एक अभिशाप विषय पर हुआ विचार गोष्ठी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर गांव में मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती पर मृत्यु भोज एक अभिशाप विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता किसान नेता रमण कुमार ने की. मुख्य अतिथि समाजसेवी चंद्रशेखर ने मुंशी प्रेमचंद को शोषण, गुलामी, ढोंग, स्वार्थ, रूढ़िवाद, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लिखने वाले एक जनलेखक थे. उन्होंने कहा कि हमें समाज की कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा. यही मुंशी प्रेमचंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. हमें किसी की मृत्यु पर शोक मनाना चाहिए, लेकिन हम जश्न मनाते हैं. भोज खाते हैं. उन्होंने कहा कि मृत्युभोज एक सामाजिक कुरीति का रूप ले लिया है. इसे रोके बिना समाज को नहीं बचाया जा सकता है. उन्होंने गांव-गांव में चौपाल लगा लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया.

भोज की जगह करायें गरीब बेटियों की शादी

भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि मृत्युभोज खाने और खिलाने वाले दोनों ही दोषी हैं. समाज में बड़े बदलाव की जरूरत है. इस बदलाव के लिए गरीब को हिम्मत नहीं, मध्यम वर्ग को फुर्सत नहीं और अमीरों को जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि मृत्युभोज की जगह उन पैसों से गरीबों की बेटी की शादी, समाज के लिए एंबुलेंस, सार्वजनिक पुस्तकालय, धर्मशाला, विवाह भवन, बच्चों को स्कूल जाने के लिए बसें, बीमार और लाचार को समुचित इलाज एवं सहयोग, मृतक के याद में पौधरोपण कर इसे मिटाया जा सकता है. परमानंदपुर के मुखिया गजेंद्र यादव ने कहा कि मृत्युभोज का बहिष्कार करने का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर सुजेंद्र यादव, सरपंच पप्पू यादव, पंसस संदीप कुमार, वशिष्ठ यादव, बाल किशोर यादव, विद्याधर मुखिया, शैलेंद्र कुमार, प्रो संजय कुमार, सुधीर कुमार, मुकुंद प्रसाद यादव, शैलेंद्र कुमार सुमन, रमेश कुमार शर्मा, शंभू क्रांति, हर्षवर्धन सिंह राठौर, राणा कुमार, सुमित कुमार, शुभम स्टालिन, शिवनंदन यादव, अभिनंदन यादव, संजय यादव, भारत यादव, संतोष यादव, मुरली यादव, विजय यादव, बद्री प्रसाद, रविंद्र राम, भटन ऋषिदेव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन