स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

Updated:
विज्ञापन
स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

विज्ञापन

बिना विलंब शुल्क के 21 मई तक व विलंब शुल्क के साथ 23 मई तक छात्र-छात्राएं भर सकेंगे परीक्षा प्रपत्र

पुरैनी (मधेपुरा). भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत कमला राणा साइंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो अनुप्रिया राज ने एक आवश्यक सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में स्नातक (चार वर्षीय सीबीसीएस डिग्री कोर्स) द्वितीय सेमेस्टर (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) जून 2026, सत्र 2025-29 के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि परीक्षा प्रपत्र (एग्जामिनेशन फॉर्म) यूएमआइएस पोर्टल के माध्यम से भरा जायेगा. प्राचार्या ने बताया कि बिना विलंब शुल्क के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि 15 से 21 मई 2026 तक निर्धारित की गयी है. वहीं, विलंब शुल्क के साथ 22 से 23 मई 2026 तक परीक्षा प्रपत्र भरा जा सकेगा. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के अंदर परीक्षा प्रपत्र भरने की अपील की है. प्राचार्या ने कहा कि अंतिम समय की परेशानियों व अतिरिक्त आर्थिक बोझ (विलंब शुल्क) से बचने के लिए छात्र-छात्राएं समय रहते अपना परीक्षा प्रपत्र भरना सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन