मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में सीएस ने दिया व्याख्यान

Updated:
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में सीएस ने दिया व्याख्यान

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में सीएस ने दिया व्याख्यान

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सोमवार मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सिविल सर्जन डॉ मिथिलेश ठाकुर ने छात्रों व संकाय सदस्यों को संबोधित किया. सिविल सर्जन ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला व कहा कि आज की तेज रफ्तार जीवनशैली में मानसिक तनाव, अवसाद व चिंता जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं, जिन्हें समय पर पहचान कर उचित मार्गदर्शन से दूर किया जा सकता है. उन्होंने छात्रों को तनाव प्रबंधन, नियमित योग, संतुलित आहार वसकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी.

कॉलेज के प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार अमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व इस पहल को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे.

कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के नोडल अधिकारी आशीष कुमार सुमन ने किया. उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के प्रयासों की सराहना की. इस अवसर पर कॉलेज के सभी विभागों के शिक्षकगण, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन