ससुराल जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

Published by :Kumar Ashish
Published at :25 Jul 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

ससुराल जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

विज्ञापन

पूर्णिया जिले के सोनमा बलिया निवासी है पप्पू मंडल चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के टील्हारही में शुक्रवार को ससुराल जा रहे युवक को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. बताया गया कि शुक्रवार को पूर्णिया जिले अंतर्गत अकबरपुर थाना क्षेत्र के सोनमा बलिया निवासी रघु मंडल के (25 वर्षीय) पुत्र पप्पू मंडल बाइक से पुत्री के साथ लक्ष्मीनियां टोला स्थित ससुराल जा रहा था. इसी दौरान रसलपुर धुरिया पंचायत के टील्हारही पैक्स गोदाम के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने पप्पू के बाइक को ओवरटेक करते हुउ गोली चला दी, जिससे वह जख्मी हो गया. आसपास के लोगों ने पप्पू मंडल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर कर दिया. वहीं घटना के बाद चौसा पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में घायल को इलाज के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन