दलित सेना के जिलाध्यक्ष के निधन पर जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
दलित सेना के जिलाध्यक्ष के निधन पर जताया शोक

दलित सेना के जिलाध्यक्ष के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन

बिहारीगंज. मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी दलित सेना के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध पासवान (75) का निधन हो गया. अनिरुद्ध पासवान ने अपना पूरा जीवन दलितों के अधिकार के लिए आवाज उठाने में बिताया. निधन पर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह मुरलीगंज प्रखंड के डुमरिया पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज यादव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध पासवान नेकदिल इंसान थे. मौके पर बड़े पुत्र राजकिशोर पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष बिरेंद्र आजाद, राजद पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार, देवेश सिंह, प्रदेश सचिव धीरेंद्र पासवान, लुटन पासवान, सत्यनारायण पासवान, लोजपा नेता विट्टू पासवान, सर्वेश पासवान, मुकेश पासवान, हिमांशु आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन