प्रखंड कार्यालय परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू

प्रखंड कार्यालय परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू
ग्वालपाड़ा. प्रखंड के पुराने भवन के आरटीपी एस सेंटर में राजस्व व भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ सीओ देवकृष्ण कामत, प्रखंड विकास पदाधिकारी परमानंद पंडित, सीएससी प्रबंधक संजीव कुमार आदि ने किया. सीओ ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से भू-धारी को राजस्व संबंधित सेवाएं सुलभ व पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जायेगा. इस सीएससी केंद्र के माध्यम से दाखिल खारिज आवेदन भू-लगान, परिमार्जन,भू- मापी, एलपीसी, राजस्व न्यायालय में वाद दायर करना, एसएमएस अलर्ट सेवा, भू-नक्शा, ऑर्डर करना जैसी सुविधा दी जायेगी. उन्होंने कहा कि इस सीएससी द्वारा भू-दान की जाने वाली एक सौ से अधिक सरकारी व गैर सरकारी सेवाएं भी अब अंचल कार्यालय में उपलब्ध होगी. इस अवसर पर सीएससी संचालक चुनचुन कुमार उर्फ सोनू के साथ-साथ रंजन कुमार सिन्हा, पारुल कुमारी, कर्मचारी रवि कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










