ePaper

सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

Updated at : 24 Jan 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

घैलाढ़ . प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ ललन कुमार सहित अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर की समग्र व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी कक्ष, आपातकालीन मरीज कक्ष सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल में कुछ आवश्यक दवाओं की कमी मिली. सिविल सर्जन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दवाओं की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित की जाय, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. वहीं अस्पताल परिसर की सुरक्षा और व्यवस्थित संचालन को लेकर प्रभारी चिकित्सक डॉ ललन कुमार ने अस्पताल में दीवाल देने की आवश्यकता को सामने रखा गया. इस पर सिविल सर्जन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र बाउंड्री निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता आवश्यक है और सभी कक्षों की नियमित व बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाय. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है.निरीक्षण के अंत में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आम जनता की स्वास्थ्य सेवा की पहली कड़ी है, इसलिए यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन