ePaper

सीएचओ व एएनएम को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 05 Jul 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
सीएचओ व एएनएम को मिला प्रशिक्षण

सीएचओ व एएनएम को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से शनिवार को प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राज्य स्तर पर प्रमाणित आयुष्मान आरोग्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणन के लिए तैयार करना था. प्रशिक्षण का नेतृत्व डीपीसी नवनीत चंद्र, ईओ राकेश रोशन व डीसीक्यूए डॉ विनोद कुमार ने किया. प्रशिक्षण में चयनित आयुष्मान आरोग्य केंद्रों के सीएचओ व एएनएम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उन्हें गुणवत्ता मानकों, स्वच्छता, रिकॉर्ड रख-रखाव, रोगी सुरक्षा, सेवा वितरण प्रक्रिया व राष्ट्रीय मानकों के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. मौके पर पिरामल स्वास्थ्य के जिला प्रबंधक डॉ विकास कुमार, चंदन कुमार व अल्ताफ खान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन