ट्रैक्टर के धक्के से बालक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर के धक्के से बालक की हुई मौत

ट्रैक्टर के धक्के से बालक की हुई मौत

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी पंचायत में सोमवार को ट्रैक्टर के धक्के से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार पंचायत के सदर पुरैनी वार्ड संख्या 12 निवासी मो फिरोज का आठ वर्षीय पुत्र मो अरमान सोमवार को घर के सामने सड़क किनारे खेल रहा था. इसी दौरान वार्ड संख्या 11 निवासी मो शिवली का ट्रैक्टर से स्थानीय मो मुर्तुजा का पुत्र मो तनवीर लेकर आ रहा था. इसी दौरान पुल के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे बालक चपेट में आ गया. बालक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. आवेदन प्राप्त होने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन