ePaper

डे केयर सेंटर में कीमोथेरेपी की हुई शुरुआत

Updated at : 04 Jul 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
डे केयर सेंटर में कीमोथेरेपी की हुई शुरुआत

डे केयर सेंटर में कीमोथेरेपी की हुई शुरुआत

विज्ञापन

सिंहेश्वर. जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में होमी भाभा कैंसर अस्पताल टीम द्वारा एनसीडी के तहत चल रहे डे केयर सेंटर में कीमोथेरेपी की शुरुआत की की गयी, जिसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ मिथिलेश ठाकुर, प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ रंजना कुमारी, डीपीएम प्रिंस कुमार, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर डॉ प्राची आनंद, एमओ डॉ सैफी जमाल ने किया. बताया कि बिहार सरकार व होमी भाभा कैंसर अस्पताल व रिसर्च सेंटर द्वारा बिहार के सभी जिलों में निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग व अवेयरनेस कार्यक्रम चलायी जा रही है, जिसमें मुख, स्तन व बच्चेदानी की निशुल्क जांच की सुविधा दी जा रही है. बिहार में लगातार बढ़ रहे कैंसर मरीजों की संख्या को देखते हुए बिहार सरकार ने बिहार के 17 जिलों में डे केयर की सुविधा शुरू की जा रही है. जहां मरीजों को कीमोथेरेपी व पैलिएटिव केयर की शुरुआत की जा रही है, जिसमें इस क्षेत्र में मधेपुरा में शुरुआत की गयी है. सिविल सर्जन डॉ मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भारत में हर साल तकरीबन ढाई लाख लोग तम्बाकू सेवन से होने वाले कैंसर का शिकार होते हैं. तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से भारत में प्रतिदिन 22 सौ लोगों की मौत होती है उसी तरह स्तन व बच्चेदानी के कैंसर के मरीजों कि संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जो चिंताजनक है. इस सुदूर क्षेत्र में डे केयर की शुरुआत होना बड़ी बात है. जहां कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी सहित अन्य सुविधा भी मिलेगी जो कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित होने वाली है. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में डे केयर की शुरुआत की गयी है. जिसके लिए मरीजों को दूर बड़े शहरों में जाना पड़ता है. जिससे आर्थिक- शारीरिक सभी परेशानी का सामना करना पड़ता था. उससे राहत मिलने वाली है और गरीब से गरीब मरीज भी अपना इलाज आराम से करवा सकेंगे. इस अवसर पर एनसीडी पदाधिकारी डॉ रंजना कुमारी ने कहा कि इस डे केयर कि शुरुआत से इस क्षेत्र में हम कैंसर के खिलाफ सशक्त लड़ाई लड़ सकेंगे. इलाज के अभाव में जिस तरह मरीज इलाज तक नहीं पहुंच पाता है. ऐसे मरीज भी अपना इलाज करवा सकेंगे. क्लस्टर कोऑर्डिनेटर डॉ प्राची आनंद ने बताया कि होमी भाभा कैंसर अस्पताल व रिसर्च सेंटर व बिहार सरकार के संयुक्त रूप से पुरे बिहार में कैंसर स्क्रीनिंग चल रही है. जिसमे मुख्य रूप से मुख, स्तन व बच्चेदानी कैंसर की निःशुल्क व्यवस्था है व डे केयर की भी शुरुआत की जा रही है. जहां मरीजों कीमो, पैलिएटिव सहित डे केयर की सुविधा मिलेगी. जो इस क्षेत्र के मरीजों के लिए काफी बड़ी बात है. इस अवसर पर डीटीओ डॉ अल्विना खान, डॉ सुप्रिया, एफएलसी पंकज कुमार, मणिकांत कुमार डीइओ दीपक कुमार, संतोष कुमार राज आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन