स्टेट हाईवे-91 पर कार व बस में हुई टक्कर, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
स्टेट हाईवे-91 पर कार व बस में हुई टक्कर, दो घायल

स्टेट हाईवे-91 पर कार व बस में हुई टक्कर, दो घायल

विज्ञापन

मुरलीगंज. सहरसा–पूर्णिया स्टेट हाईवे-91 पर नवटोल चौक के समीप शुक्रवार को कार व बस में टक्कर हो गयी, जिससे दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार कार मधेपुरा से मुरलीगंज की ओर जा रही थी. वहीं एक ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बस से टकरा गयी, जिससे कार खेत में गिर गयी और क्षतिग्रस्त हो गयी. कार में सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं बस चालक व उपचालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया. मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन