ePaper

बलाटोल में दलित महादलित के विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर शिविर का किया आयोजन

Updated at : 27 Apr 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
बलाटोल में दलित महादलित के विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर शिविर का किया आयोजन

सरकार आपके द्वारा हर टोला, हर परिवार, हर सेवा शिविर का कार्यक्रम आयोजन किया

विज्ञापन

पुरैनी, मधेपुरा.

प्रखंड क्षेत्र के कुरसंडी पंचायत अंतर्गत बलाटोल स्थित स्वास्थ्य केंद्र भवन परिसर में डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में सरकार आपके द्वारा हर टोला, हर परिवार, हर सेवा शिविर का कार्यक्रम आयोजन किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को शत् प्रतिशत सरकारी योजनाओं का त्वरित एवं समावेशी लाभ प्रदान कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना है. शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शौचालय निर्माण सहित कई अन्य विकासात्मक कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई गई इससे संबंधित आवेदन भी स्वीकार किए गये. स्थानीय पंचायत के मुखिया कुंदन सिंह ने कहा कि समाज में हाशिये पर खड़ा शोषित, पीड़ित, गरीबों के कल्याण हेतु उनके सम्मान में उनके टोले मुहल्ले में शिविर का आयोजन कर उनके दैनिक जीवन यापन से संबंधित समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास किया. मूलभूत सुविधाएं जैसे जॉब कार्ड,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, शौचालय, सिलेंडर, बिजली मीटर ,राशन,आधार सीडिंग, वास भूमि,नल जल , लेबर कार्ड एवं अन्य शिविर में वितरित भी किया गया. रोजमर्रा की समस्या से निजात दिलाने हेतु 22 विभिन्न विभागों में समस्या का समाधान किया गया. कार्यक्रम के दौरान मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रंजन कुमार सिन्हा, बिजली विभाग के कनीय अभियंता मुकेश कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक राज किशोर झा, विकास मित्र विवेकानंद सादा सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन