ePaper

विकसित भारत क्विज में भाग लेंगे बीएनएमयू के छात्र

Updated at : 12 Sep 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
विकसित भारत क्विज में भाग लेंगे बीएनएमयू के छात्र

विकसित भारत क्विज में भाग लेंगे बीएनएमयू के छात्र

विज्ञापन

मधेपुरा. भारत सरकार द्वारा भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लैंग्वेज डायलॉग (वीबीवाइएल्डी) कार्यक्रम के तहत क्विज का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि इस संबंध में एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के निदेशानुसार सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया गया है. पत्र में यह विशेष रूप से अंकित किया गया है कि इस वीबीवाइएलडी में शत-प्रतिशत एनएसएस स्वयंसेवक व अन्य छात्र भाग लें. एक सौ से अधिक भागीदारी वाली एनएसएस इकाइयों को अनुदान की पहली किस्त जारी करते समय प्राथमिकता दी जायेगी. उन्होंने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि एनएसएस इकाई को अधिकतम भागीदारी के लिए जगह-जगह वीबीवाइएलडी- 2026 का पोस्टर-बैनर चिपकाना क्यूआर कोड के साथ लगाया जाय. उन्होंने बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी क्विज है. यह एक सितंबर, 2025 से शुरू हुई है और 15 अक्तूबर, 2025 तक चलेगी. उन्होंने बताया कि क्विज का उद्देश्य विद्यार्थियों को नेतृत्व और अपनी प्रतिभा का मंच देना है. इसमें भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है. क्विजमें 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं और प्रश्नोत्तरी अवधि 10 मिनट है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन