बीएलए-टू की हुई बैठक

बीएलए-टू की हुई बैठक
नयानगर.
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी क्षेत्र के खाड़ा में भाजपा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के खाड़ा शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन कुमार झा, उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, मंडल महामंत्री रमण कुमार झा मौजूद थे. बैठक के दौरान बूथ लेवल पर बूथ अध्यक्ष व बीएलए-टू के कार्य पर चर्चा की गयी. जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन कुमार झा व मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने खाड़ा में नये दो बूथ बनाने पर चर्चा की.मौके पर ज्योतिष झा, प्रमोद पासवान, प्रेम कुमार वर्मा, नीरज कुमार झा, रंजित कुमार ���ाकुर, मिट्ठन ऋषिदेव, आदित्य ठाकुर, राजीव कुमार सिंह, प्रकाश झा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










