हथियार के बल पर बाइक छीना
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

हथियार के बल पर बाइक छीना
विज्ञापन
चौसा.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एसएच 58 पर शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने बाइक छीन लिया. इस बाबत पीड़ित पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर वार्ड नंबर तीन निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि भागलपुर जिले के कदवा लक्ष्मीनियां से घर दुर्गापुर जा रहा था. इसी दौरान उदाकिशुनगंज भटगामा मुख्य मार्ग एसएच 58 लौआलगान पंचायत सरकार भवन के समीप अपराधियों ने बाइक रूकने का इशारा किया. भागने की कोशिश किया तो हथियार के बल पर रोककर बाइक छीन लिया. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पीड़ित ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










