बिहार प्रतिभा खेल पहचान मशाल-2024 का आयोजन शरू

Updated at : 02 Jan 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार प्रतिभा खेल पहचान मशाल-2024 का आयोजन शरू

बिहार प्रतिभा खेल पहचान मशाल-2024 का आयोजन शरू

विज्ञापन

फोटो- मधेपुरा-02-कार्यक्रम के दौरान मौजूद

प्रतिनिधि,

कुमारखंड

शिक्षा विभाग, खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बिहार प्रतिभा खेल पहचान मशाल-2024 कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार से शुरू हो गया. प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलारी में दो से नौ जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाले खेल सप्ताह का उद्घाटन प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार, शिक्षक व शिक्षिकाओं ने किया. विद्यालय प्रधान ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. खेल से शारीरिक मानसिक व बौद्धिक विकास होता है. मौके पर शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार के नेतृत्व में खेल का सफल संचालन किया. वहीं शिक्षा विभाग, खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से मशाल 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जो बिहार ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा खेल प्रतियोगिता होगा. इससे ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आयेगी व इससे बेहतरीन खिलाड़ी तैयार होगा. मौके पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक विमल कुमार भारती, स्वास्थ्य अनुदेशक गौरी शंकर कुमार, मिथिलेश कुमार राणा, विद्यालय परिवार के शिक्षिका सुनीता कुमारी, शिक्षक आशीष कुमार अमन, अलका कुमारी आर्या, रंभा कुमारी, संजय कुमार संतवाणी, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार, निहारिका तिवारी, दिव्या लक्ष्मी, सौरभ कुमार,चंद्रायणी गुड्डू कुमार, राजीव कुमार, उत्तम कुमार सिंह, शिवानी कुमारी,अभिषेक कुमार, मिथुन राम,सच्चिदानंद राम, कुमारी प्रीति रानी,मोना कुमारी,टोला सेवक राजा कुमार,प्रभाष मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन