बिहार सरकार की जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

बिहार सरकार की जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन
लश्करी पंचायत के मुरली चंदवा गांव में प्रशासन का चला बुलडोजर
उदाकिशुनगंज.
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लश्करी पंचायत के मुरली चंदवा गांव में बिहार सरकार की जमीन पर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया. सीओ हरिनाथ व थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में दारोगा सुबोध रजक, धनंजय पांडेय,आशीष कुमार समेत चार दर्जन से अधिक महिला व पुरुष बलों की टीम ने जमीन को खाली कराया. जमीन पर मुरली चंदवा गांव के शुभम् कुमार और प्रिंस कुमार कब्जा कर रखा था. सीओ ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को खाली करने का नोटिस किया जारी किया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर नोटिस का कोई असर नहीं पड़ रहा था. शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










