बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 25 जून से, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सफल आयोजन को लेकर दिये निर्देश

Updated at : 23 Jun 2024 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 25 जून से, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सफल आयोजन को लेकर दिये निर्देश

विधि-व्यवस्था संधारण एवं सफल आयोजन को लेकर दिये निर्देश

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निर्देशानुसार रविवार को अपर समाहर्ता अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में झल्लूबाबू सभागार में बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में विधि-व्यवस्था संधारण एवं सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रिफिंग कर आवश्यक निर्देश दिया.अपर समाहर्ता ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को बताया कि बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 25 जून 2024 को एक पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा. जिले में 19 परीक्षा केंद्र में किरण पब्लिक स्कूल, मधेपुरा कॉलेज, पीवी वर्ल्ड स्कूल, टीपी कॉलेज, होली क्रॉस गर्ल्स स्कूल, इंटर कॉलेज, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल, माया विद्या निकेतन, पार्वती साइंस कॉलेज, रघुनाथ प्रसाद मंडल कॉलेज, एसएनपीएम 2 स्कूल, वूमेन्स इंटर कॉलेज, के वी वूमेन””एस कॉलेज, वेदव्यास कॉलेज, एसएके न डिग्री कॉलेज, बीएनएमभी कॉलेज, अनुग्रह 2 स्कूल, सीएम साइंस कॉलेज तथा होली क्रॉस स्कूल में बनाया गया है. – कदाचार मुक्त परीक्षा करायें संपन्न – सभी स्टैटिक दंडाधिकारी को प्रेक्षक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन के लिए अधिकृत किया गया है. उनका दायित्व होगा कि वे परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न करायेंगे. परीक्षा केन्द्रों के एवं इसके आस-पास विधि-व्यवस्था संधारित करेंगे. निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के परीक्षा कक्ष में पहुंचने से पूर्व केंद्राधीक्षक प्रत्येक परीक्षार्थी की भौतिक रूप से जांच कराते हुये यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके पास किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण डिजिटल डायरी पामटॉप, पीडीए या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं है. प्रवेश पत्र के बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व (पूर्वाहन 10:30 बजे के बाद) किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. परीक्षा के सफल आयोजन हेतु समाहरणालय अवस्थित जिला नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है. जिसका दूरभाष नंबर 06476 – 222220 है. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उक्त प्रवेश परीक्षा हेतु उपलब्ध निर्देशिका द्वारा दिये गये सभी अनुदेशों का अनुपालन करेंगे. ब्रिफिंग में निर्देश दिया कि उड़नदस्ता दंडाधिकारी जिले के अंदर निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए शांतिपूर्वक एवं कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन