ePaper

भूपेंद्र स्मृति दिवस समारोह आज, कुलपति के संरक्षण में समिति गठित

Updated at : 28 May 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
भूपेंद्र स्मृति दिवस समारोह आज, कुलपति के संरक्षण में समिति गठित

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध समाजवादी चिंतक व पूर्व सांसद भूपेंद्र नारायण मंडल की 51वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध समाजवादी चिंतक व पूर्व सांसद भूपेंद्र नारायण मंडल की 51वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत प्रशासनिक परिसर स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी और विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में भारतीय समाजवादी आंदोलन व भूपेंद्र नारायण मंडल विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा. राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा करेंगे. इस अवसर पर पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल मुख्य वक्ता होंगे. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रतिकुलपति प्रो कौशल किशोर मंडल व सम्मानित अतिथि साहित्यकार प्रो भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी होंगे. अतिथियों का स्वागत कुलसचिव प्रो डा विपिन कुमार राय व धन्यवाद ज्ञापन परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव करेंगे. इनके अलावा विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष व प्राचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी शिक्षकों व कर्मचारियों, शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों व समाज के सभी वर्गों के लोगों को ससम्मान आमंत्रित किया गया है. स्मृति दिवस समारोह के सफल संचालन के लिए बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा के संरक्षण में एक समिति का गठन किया गया है. इसमें सभी पदाधिकारियों, सभी संकायाध्यक्षों व सभी विभागाध्यक्षों को सदस्य बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन