पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने मजदूरी की राशि भुगतान करने की मांग की

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने मजदूरी की राशि भुगतान करने की मांग की
उदाकिशुनगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंजौरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का वर्षों से मजदूरी राशि का भुगतान नहीं हो पाया. लाभार्थियों ने बीडीओ व अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर मजदूरी की राशि भुगतान करने की मांग की है. लाभाथीं रेणू देवी, कोमल कुमारी, सीमा देवी, खुश्बू देवी, वकील कुमार आदि ने कहा कि मामला 2021-22 का है. इधर, बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने कहा कि मंजौरा पंचायत के पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का आवेदन प्राप्त हुआ है. मनरेगा के पीओ को राशि भुगतान के लिए पत्र लिखे हैं जल्द ही राशि का भुगतान हो जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










