जीवन प्रमाणीकरण को लेकर बीडीओ ने की बैठक

Updated at : 18 Mar 2026 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
जीवन प्रमाणीकरण को लेकर बीडीओ ने की बैठक

जीवन प्रमाणीकरण को लेकर बीडीओ ने की बैठक

विज्ञापन

सिंहेश्वर. प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी की अध्यक्षता में बुधवार को जीवन प्रमाणीकरण को लेकर बैठक हुई. बीडीओ ने बताया कि जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत वृद्धा, विधवा व दिव्यांग लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. बताया कि सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम- से-कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है. निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है. जिले के सभी पेंशनधारी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कर सकते हैं. अंगूठा नहीं लगे तो आइरिस स्कैन से होगा सत्यापन अधिकारी के अनुसार यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है, तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी जीवन प्रमाणीकरण कराया जा सकता है. आधार से संबंधित किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपडेट कराने की सलाह दी गयी है. ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. जीविका के बीपीएम सिद्धार्थ, सीडीपीओ, नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद सभी विकास मित्र व एलएस को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द छुटे हुए लाभार्थी का जीवन प्रमाणीकरण अपने निकटतम सीएससी में जाकर करवा दें.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन