ePaper

बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा की तिथि व केंद्र की सूची जारी

Updated at : 16 May 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा की तिथि व केंद्र की सूची जारी

बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा की तिथि व केंद्र की सूची जारी

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2024-26 की परीक्षा तिथि व केंद्र की सूची जारी कर दी है. इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा 28 मई से शुरू होगी एवं 10 जून को समाप्त होगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी. विश्वविद्यालय स्तर पर बनाये गये दो परीक्षा केंद्र परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए परीक्षा विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र ससमय जारी कर दिया जायेगा. मधेपुरा में सात कॉलेज के छात्र देंगे परीक्षा भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय (बीएनएमवी) अर्थात कॉमर्स कॉलेज मधेपुरा परीक्षा केंद्र पर ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा, एमपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चांदनी चौक मधेपुरा, सुभाष चंद्र बोस कॉलेज ऑफ एजुकेशन खुर्दा कुमारखंड मधेपुरा, मधेपुरा बीएड कॉलेज मधेपुरा, मोहन शंकुतला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मधेपुरा एवं विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित बीएड विभाग के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. सहरसा में पांच कॉलेज के छात्र देंगे परीक्षा एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा परीक्षा केंद्र पर राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सुपौल, एमएलटी कॉलेज सहरसा, ईस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा व आरजेएम कॉलेज सहरसा के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. सात दिन होगी परीक्षा परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा प्रत्येक दिन एक ही पाली में होगी. परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक है. उन्होंने बताया कि परीक्षा 28 मई, 30 मई, दो जून, चार जून, छह जून, नौ जून व 10 जून को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन