पंचायत भवनों में बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड, बीडीओ ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
पंचायत भवनों में बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड, बीडीओ ने किया निरीक्षण

पंचायत भवनों में बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड, बीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है. यह कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी की निगरानी में हो रहा है. बीडीओ ने बताया कि सभी पंचायत भवनों में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है. बुधवार तक यह कार्य पूरा किया जाएगा. सेविका, आशा कर्मी, शिक्षक और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया है कि वे लोगों को अपने नजदीकी सीएससी केंद्र या पंचायत भवन ले जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाएं. मोबाइल एप के माध्यम से भी कार्ड बनवाने को कहा गया है. बीडीओ ने छह पंचायतों में शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान परसा, रामपुर लाही और मौरा कवियाही में बिजली नहीं थी. इससे कार्ड बनाने में परेशानी हुई. बीडीओ ने बिजली जेई को तुरंत बिजली बहाल करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन