युवा जदयू के प्रदेश सचिव बने अवधेश

युवा जदयू के प्रदेश सचिव बने अवधेश
पुरैनी. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने अवधेश राज कुशवाहा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है. इसको लेकर अवधेश राज कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष अमरदीप, जिलाध्यक्ष रमेश ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो विजेंद्र यादव आदि के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है. उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा. मनोनयन पर जदयू प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, युवाध्यक्ष मो शमसाद, सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर, मुखिया विनोद कांबली निषाद, प्रो सुजीत कुमार मेहता, उप प्रमुख अंशु कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष गौरी यादव, राजेश कुमार, पूर्व मुखिया रजनीश कुमार आदि ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




