फरार अभियुक्तों की जल्द करें गिरफ्तारी : एसपी

Updated:
विज्ञापन
फरार अभियुक्तों की जल्द करें गिरफ्तारी : एसपी

फरार अभियुक्तों की जल्द करें गिरफ्तारी : एसपी

विज्ञापन

शंकरपुर. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने मंगलवार को शंकरपुर थाना का निरीक्षण किया. थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी अभिलेखों की जांच की. जांच में कुछ खामियां मिली. एसपी ने थानाध्यक्ष रौशन कुमार को सुधार का निर्देश दिया. इस दौरान गुंडा पंजी, अनुसंधान पंजी, मलखाना पंजी समेत अन्य पंजियों की जांच की.. इस दौरान एसपी ने लंबित मामलों के फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया और कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करें. अनुसंधान में तेजी लाने को भी कहा. एसपी ने निर्देश दिया कि समय-समय पर टीम बनाकर सघन वाहन जांच अभियान चलायें. शराब माफियाओं पर भी सख्ती बरतने को कहा. मौके पर थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पुलिस पदाधिकारी अभय कुमार सिंह, महीतोश पाराशर, उत्तम मंडल, दिनेश झा, मिथिलेश गुप्ता, नागेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन