शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए अपील की

Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए अपील की

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत थाना को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन

गम्हरिया

थाना परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न करने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी स्नेहा सागर व थानाध्यक्ष लवकुश कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

इस दौरान थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से सरस्वती पूजा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए अपील की. उन्होने कहा कि पूजा के दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर बनी रहेगी. साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा सभी पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. पूजा स्थल पर डीजे पर प्रतिबंध है. उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत थाना को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. बैठक में संतोष सिंह,पांडव कुमार, तरुण राम, संजय यादव,रमेश सिंह,सुनील कुमार, रमेश साह ,उमेश यादव सहित मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन