ePaper

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

Updated at : 19 Sep 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित धात्री महिलाओं को पोषण युक्त भोजन के बारे में जानकारी दी गई.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया. हर महीने की 19 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया जाता है. अन्नप्राशन दिवस का कार्यक्रम शुक्रबार को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया गया. प्रखंड बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। साथी उन्हें पूरक पोषाहार के बारे में जानकारी दी गयी. आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित धात्री महिलाओं को पोषण युक्त भोजन के बारे में जानकारी दी गई. वही अपने बच्चों को पोषण से भरपूर आहार खिलाने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक सब्जी, दाल, चावल, अंडा फल आदि का प्रदर्शनी भी किया. प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों सेविकाओं द्वारा अन्नप्राशन दिवस के अवसर पर धात्री माताओं को पोषाहार संबंधी जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धात्री माताओं ने भाग लिया. बाल विकास परियोजना ग्वालपाड़ा की पर्यवेक्षिकाओं द्वारा इस अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को पूरक पोषाहार की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में बच्चों को कटोरी एवं चम्मच भी बांटा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन